CBI करेगी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच, HC के फैसले पर क्या बोले Trivendra Singh Rawat?
ABP Ganga | 28 Oct 2020 11:07 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नैनीताल हाईकोर्ट ने सीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को करने का निर्देश दिया है. बतादें कि सीएम रावत पर एक पत्रकार ने पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया है. मामले में हाईकोर्ट ने दो पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर को रद्द कर दिया है. साथ ही अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.