त्रिवेंद्र सरकार ने स्कैप चैनल का आदेश किया निरस्त, आज जारी होगा नोटिफिकेशन
ABP Ganga | 23 Nov 2020 09:24 AM (IST)

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने गंगा को स्कैप चैनल बताने के शासनादेश को लेकर बड़ा फैसला लिया है तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने जिस हरिद्वार की गंगा को अपने शासनादेश में स्कैप चैनल घोषित किया था, उस शासनादेश को त्रिवेंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है।