संगम नगरी में ट्रिपल मर्डर
nancyb | 21 May 2020 08:54 AM (IST)
संगमनगरी प्रयागराज ट्रिपल मर्डर से दहल उठी...कोरांव इलाके में जमीन विवाद में तीन सगे भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है...उनकी लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई...दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में इंद्र बहादुर यादव नाम के एक शख्स की मौके पर हो गई...जबकि उसके दो और भाइयों रामजी और रवींद्र को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में गंभीर हालत में भर्जी कराया गया...जहां इलाज के दौरान उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया...परिवार की दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हैं...मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है...वहां माहौल तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में बताया जा रहा है...पुलिस अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है...