दगाबाज दारोगा की करतूत
ABP News Bureau | 19 Jan 2020 03:11 PM (IST)

मुरादाबाद की रहने वाली एक लड़की को अपने बैंक का एटीएम हैक हो जाने की शिकायत करने दिल्ली पुलिस के पास जाना बहुत भारी पड़ गया.. जाँच के नाम पर थाने के शातिर दरोगा ने पीड़ित लड़की को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उस से तीन लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उस से झूठे तरीके से शादी रचा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा.. ढाई साल बाद युवती को पता चला कि दारोगा पहले से ही शादी शुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.. अब पीड़ित युवती का आरोप है कि वो पिछले 20 दिन से रिपोर्ट लिखाने के लिए मुरादाबाद में थाने के चक्कर काट रही है और पुलिस वाले बिना रिपोर्ट लिखे ही उसे थाने से भगा देते हैं.. मामला आला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.. फिलहाल अधिकारीयों का कहना है की मामले की जाँच चल रही है..