आज Rudraprayag पहुंचेगी भगवान Tungnath की डोली, शुरु होगी शीतकालीन पूजा
ABP Ganga | 06 Nov 2020 10:57 AM (IST)

पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व प्रसिद्ध भगवान तुंगनाथ की डोली आज रुद्रप्रयाग पहुंचेगी... जहां बाबा तुंगनाथ मक्कूमठ में विराजमान होंगे... और शीतकालीन पूजा भी शुरू होगी... बता दें कि तुंगनाथ की डोली ने भनकुंड में रात्रि प्रवास किया... जहां लोगों ने डोली का स्वागत किया और बाबा का आशीर्वाद लिया... अब तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना होगी। जहां बाबा तुंगनाथ शीतकाल के लिए विराजमान हो जाएंगे। जिसके बाद वहीं पर बाबा की पूजा अर्चना होगी।