आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे Nadda,Haridwar में संतों से मुलाकात का कार्यक्रम
ABP Ganga | 04 Dec 2020 09:57 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नड्डा आज हरिद्वार में संतों से मुलाकात करेंगे। शाम को वो गंगा आरती में भी शामिल होंगे। आज दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से हरिद्वार रवाना होंगे। दोपहर बाद डेढ़ बजे वो शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जबकि तीन बजे वो निरंजनी अखाड़ा जाएंगे और वहां अखाड़ा परिषद और संतो के साथ बैठक में भाग लेंगे। शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भी नड्डा शामिल होंगे। नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दौरान कार्यकर्ता उन्मुख कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ और मंडल इकाइयों के अध्यक्ष एक मंच पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में कार्यकर्ता सम्मान से जुड़ी दो बैठकें भी होंगी।