यूपी में आज वकीलों की हड़ताल है
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 12:55 PM (IST)

यूपी के वकील आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही मार्च महीने में पांच दिनों की हड़ताल पर रहेंगे और इसके बाद 15 अप्रैल को लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे। मार्च महीने के सभी सोमवार को हड़ताल रहेगी। वकीलों की यह हड़ताल वकीलों पर हो रहे हमलों, सरकार और पुलिस द्वारा इन मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं किये जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट , मृतक वकीलों के परिवार वालों को दी जाने वाली धनराशि में आर्थिक सहयोग नहीं किये जाने और बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी कार्ड को ही मान्य किये जाने की मांग को लेकर है । हड़ताल का एलान यूपी के वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ने किया है।