टिम्बर सैण में फिर अपने हिमलिंग अवतार में दिखने लगे हैं महादेव | Uttarakhand Prime
ABP Ganga | 02 Jan 2021 11:03 PM (IST)

जोशीमठ की नीति घाटी में बर्फबारी हो रही है। नीति घाटी में नदी नाले सब कुछ पहले ही जम चुके हैं और यहां रहने वाले लोग शीतकालीन प्रवास में नीति घाटी को खाली कर निचले इलाकों की तरफ आ गए हैं. जोशीमठ में छोटा अमरनाथ कहे जाने वाले टिम्बर सैण महादेव एक बार फिर अपने भक्तों को हिमलिंग के रूप में दर्शन दे रहे हैं. टिम्बर सैण में भी अमरनाथ की ही तरह से बर्फ का हिमलिंग बनता है.