Noida में पकड़े गए Aligarh ज्वैलरी लूटकांड के तीनों लुटेरे| ABP Ganga
ABP Ganga | 16 Sep 2020 11:16 PM (IST)

नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ में ज्वेलरी शोरूम में हुई लाखों की लूट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर धर दबोचा है. इन तीनों के नाम रोहित ,मोहित और सौरभ हैं. बदमाशों ने 11 सितंबर को अलीगढ़ के एक ज्वैलरी शोरूम में घुसकर लाखों रुपए की लूट की थी. पुलिस को इनकी तलाश थी. जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग लूटे हुए माल को खपाने और दूसरी वारदात की फिराक में नोएडा में घूम रहे थे. इसी दौरान नोएडा सेक्टर 39 की पुलिस को चेकिंग के दौरान इन बदमाशों पर शक हुआ. पुलिस ने इन्हें रोकना चाहा तो ये पुलिस के ऊपर ही फायरिंग करने लगे. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों घायल हो गए. इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनके पास से एक मोटरसाइकिल, कई तमंचे और लूटी हुई ज्वैलरी भी बरामद हुई है.