यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में गई मां-बेटी की जान। Mathura News
ABP Ganga | 28 Oct 2020 03:10 PM (IST)

तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं, पिता और छोटी बेटी गंभीर रुप से घायल है. घायलों की मदद के लिए आ रही पुलिस वैन की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई. पुलिस की गाड़ी को एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में पुलिस के मुख्य आरक्षी की मौत हो गई.