सापों के साथ खेलता है यह अनोखा परिवार ।
ABP News Bureau | 27 Jul 2019 12:51 PM (IST)

सांप को देखकर आमूमन हर कोई डर जाता है। सांप गलती से सामने आ जाए तो जान हथेली पर आ जाती है। लेकिन रामनगर में रहने वाला यह परिवार सांप से ऐसे खेलता है मानो कोई पालतू जानवर हो। चंद्रसेन कशय्प का पूरा परिवार सांप से खेलता है। चंद्रसेन की मानें तो वो 25 साल से सापों को पकड़ने का काम कर रहे हैं। जैसे ही कहीं पर सांप के घुसे होने की जामकारी मिलती है, ये वन विभाग के साथ उस जगह पर पहुंच जाते हैं। देखिए रिपोर्ट