बीएचयू डॉक्टर्स की हड़ताल का तीसरा दिन, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
nancyb | 06 Nov 2019 01:18 PM (IST)

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में तीसरे दिन भी हड़ताल लगातार जारी है. यहां जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. जिससे वहां भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ रही है. बावजूद इसके डॉक्टर्स काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि 72 घंटों के अंदर अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं. तो इमरजेंसी और अन्य सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी. आपको बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेजिडेंट हड़ताल पर चले गए हैं. हालांकि, हड़ताल को देखते हुए वाराणसी के सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है. मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल को ये अलर्ट जारी किए गए हैं. जिससे मरीजों को कोई असुविधा ना हो.. और भर्ती होने वाले मरीजों को तुरंत एडमिट किया जाए.