विनय कटियार बोले- हाथरस में नहीं हुआ रेप, चोट के कारण हुई पीड़िता की मौत
ABP Ganga | 03 Oct 2020 02:07 PM (IST)

बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार का कहना है हाथरस में कोई रेप नहीं हुआ है, ये सब बेकार की बातें हैं. कटियार ने कहा कि पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है उसी से उसकी मृत्यु हुई है. उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि प्रदेश की हालात ठीक नहीं है, बिल्कुल ठीक है. योगी के राज में कहीं कोई गड़बड़ी हो ही नहीं सकती.