फिल्मी स्टाइल में चोरी
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 02:33 PM (IST)

देहरादून में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है... जिसमें एक शातिर ठग ने पूरे फिल्मी अंदाज में बल्लूपुर के कावेरी ज्वेलर्स की दुकान में ठगी की... ठग ने पहले कावेरी ज्वेलर्स की दुकान के बाहर बैठकर फोन पर सोने की चैन आर्डर की... और खुद को पास ही की एक स्वीट्स की दुकान का मालिक बताया... साथ ही बताया कि यह चैन उसे किसी को गिफ्ट करनी है... ज्वेलर ने चैन की डिलीवरी लेकर एक लड़के को स्वीट्स की दुकान पर भेजा इतने में आरोपी चैन छीनकर फरार हो गया... जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ़्तार कर लिया...