प्रदेश सरकार लेगी सही फैसला-भाजपा
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 04:13 PM (IST)

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर अभी भाजपा और कांग्रेस भी आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस का कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण पर प्रदेश सरकार का नज़रिया साफ नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार को इसका कोई रास्ता निकालना चाहिए। उधर भाजपा का कहना है कि सरकार इस मसले पर सोच समझकर ही कोई फैसला लेगी। आपको बता दें जनरल-ओबीसी कर्मचारी संगठन प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में है तो वहीं एससी-एसटी कर्मचारी संगठन प्रमोशन में आरक्षण लागू करने की मांग कर रहा है।