स्कीइंग चैंपियनशिप का समापन हो गया।
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 06:03 PM (IST)

औली की बर्फीली ढलानों में तीन दिनों से चली स्कीइंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सेना के जवान छाए रहे। जवानों ने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जबकि दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीम कोई मेडल नहीं जीत पाई। औली में आयोजित सभी खेलों में हिमांचल की टीम चैंपियन रही।