पीएम शहरी आवास योजना में गड़बड़झाला
ABP News Bureau | 15 Mar 2020 02:15 PM (IST)

कौशांबी में बिचौलियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में खेल करना शुरू कर दिया है।नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की तरफ से बनी सूची में 381 अपात्र लोगों का नाम शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें तो कर्मचारी मोटी रकम लेकर आलीशान महल वालों को योजना का लाभ दे रहे हैं। उधर डूडा की तरफ से आपात्रों की सूची जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। साथ ही कर्मचारियों की मिलीभगत का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है..