देश जीतेगा.. कोरोना हारेगा !
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 01:15 PM (IST)

कोरोना को लेकर हिन्दुस्तान अब पूरी तरह सजग है.. विदेश से लौटने वाले किसी भी संदिग्ध मरीज की तुरंत जांच कराई जा रही है.. बहराइच में तो इस वायरस को लेकर बारत नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है.. नेपाल से भारत आने वाले हर नागरिक की जांच स्वास्थ्य विभाग के साथ एसएसबी के जवान भी कर रहे हैं.. हालांकि सुरक्षा के कारण यहां एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.. जो नेपाल से भारत आने वाले लोगों में जागरुकता फैलाने का काम करेंगे.. इधर बलिया में कोरोना का एक संदिग्ध पेशेंट मिला है.. जिसे अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है.. और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं..