बीडीसी सदस्यों के गायब होने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है।
ABP News Bureau | 02 Nov 2019 12:42 PM (IST)

ऊधमसिंहनगर के खटीमा में बीडीसी सदस्यों के गायब होने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। कोर्ट के आदेश को लेकर प्रशासन ने बीडीसी मेंबर्स को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि घर से गायब चल रहे बीडीसी सदस्य जल्द हाजिर होकर आरओ को रिपोर्ट करें। 6 नवम्बर को ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में बीडीसी सदस्यों के गायब होने से खरीद फरोख्त की आशंका बनी हुई है।