सिरफिरे आशिक की करतूत
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 02:46 PM (IST)

हमीरपुर में दबंग इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं। जिले के चिकासी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक तमंचा लेकर अचानक अपनी प्रेमिक के घर पहुंच गया और प्यार का इजहार करने लगा।लड़की ने जब मना किया तो आग बबूला हो गया और लड़की को फांसी पर लटकाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो पड़ोसी भागकर आए और किसी तरह लड़की के गले से फंदा उतारा....फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है । जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।