आगराः रिश्वत मांग रहा था तहसीलदार, डीएम ने छुट्टी पर भेजा | Ganga Prime | ABP Ganga
ABP Ganga | 12 Nov 2020 09:48 PM (IST)

आगरा से जहां रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने एक तहसीलदार को पद से हटाकर छुट्टी पर भेज दिया है. मामला आगरा के अछनेरा के एक किसान से जुड़ा है. जो तहसीलदार राजू कुमार के पास अपनी जमीन के दाखिल खारिज करवाने पहुंचा था. जिसके बाद तहसीलदार ने किसान से इस काम के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी लेकिन पीड़ित ने तहसीलदार से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया जिसके सामने आने के बाद डीएम ने तहसीलदार को छुट्टी पर भेज दिया है और राजस्व परिषद से तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.