तहसील कर्मियों के आएंगे अच्छे दिन
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 04:29 PM (IST)

कई दशकों से अपनी किस्मत बदलने का इंतजार कर रही हल्द्वानी की तहसील के दिन अब अच्छे होने वाले है। ब्रिटिश काल में 135 साल पहले बनी हल्द्वानी तहसील पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। यहां के कर्मचारी डर के साए में तहसील भवन में काम करने को मजबूर हैं। तहसील की हालत ऐसे हो गये है कि कभी भी तहसील ताश के पत्तों की तरह ढह सकती है, मगर अब इस निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। जिला प्रशासन ने पुरानी तहसील को हटाकर वहां पर नई हाईटेक तहसील बनाने की तैयारी कर ली है।