Taj Mahal Update: जॉब में भर्ती को लेकर नाराज था युवक, इसलिए Taj Mahal में बम की झूठी खबर दी।
ABP Ganga | 04 Mar 2021 01:00 PM (IST)

आगरा में ताजमहल के अंदर बम होने की सूचना गलत निकली। 112 पर मिली फोन कॉल पर ताजमहल को खाली कराया गया था। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद पर्यटकों के लिए ताजमहल दोबारा खोला गया है। बताया जा रहा है कि एक युवक नौकरी में हुई गड़बड़ी को लेकर परेशान था इसलिए उसने ये अफवाह फैलाई। देखिए पूरी रिपोर्ट..