ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया ब्लेड, युवक ने किया अस्पताल पर केस | Purab Pashchim
ABP Ganga | 26 Nov 2020 07:24 PM (IST)

उधर आगरा के एक निजी अस्पताल से भी बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है. लापरवाह डॉक्टर ने यहां मरीज के ऑपरेशन के दौरान पेट में ही सर्जिकल ब्लेड छोड़ दिया. मरीज को तकलीफ बढ़ने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन में शिकायत की तो उन सभी को उल्टा डांट डपट कर भगा दिया गया. पीड़ित ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ये पूरा मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित मौर्या सचखंड हॉस्पिटल का है.