क्या मिल गई राम मंदिर का राह ? Ayodhya Ram Mandir
ABP News Bureau | 02 Aug 2019 10:33 AM (IST)

अयोध्या राम मंदिर मामले में अहम फैसले की घड़ी आ गई है। इस फैसले के बाद राम मंदिर को लेकर राह मिल जाएगी या नहीं, ये तय हो जाएगा की कोर्ट मध्यस्थ्ता पैनल की राय मानेगा या फिर कोर्ट रोज़ाना इस मामले की सुनवाई करेगा।देश के बहु चर्चित मामले को लेकर कोर्ट सुनवाई करने वाला है। मध्यस्थ्ता पैनल ने मामले पर अपनी रिपोर्ट सौैंप दी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है की मामले को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। मामले पर इससे पहले ये कहा गया था की अगर मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट में कुछ सकारात्मक नहीं निकला तो 2 अगस्त से इस मामले पर रोज़ाना सुनवाई की जा सकती है। अब देखना होगा की आखिर मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट में क्या निकल कर आएगा।