जालिम जूनः चरम है गरमी, बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार
ABP News Bureau | 14 Jun 2019 10:24 PM (IST)

पूरे देश में गर्मी चरम पर है... सभी को मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार है... मगर इंद्र देव की महरबानी अभी इतनी जल्दी नहीं होने वाली… हर रोज़ सुनहरी सुबह की शुरुआत गुनगुने धूप के साथ होती तो है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य देवता का प्रकोप भी बढ़ने लगता है.... ऐसे में हीट स्ट्रोक का सामना सब को करना पड़ रहा है... फिर चाहे घर में बैठे बच्चे हो या कामकाज़ी लोग... या घर के अंदर काम करने वाली महिलाएं हों... घर के भीतर भी सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है... तो घर के बाहर लू के थपेड़ो ने जीना मुहाल कर रखा है .. ऐसे में ये जानना बेहद ज़रूरी है की इन लू के थपेड़ो और सूरज की तपिश से खुद को कैसे महफ़ूज़ रखें...कौन-कौन सी सावधानियां बरतने की ज़रूरत है.. और किन बातों का खास ख्याल रखना होगा आपको... बताएंगे हमारे इस ख़ास पेशकश में....