सुहास एलवाई ने नोएडा में संभाला पदभार
nancyb | 31 Mar 2020 09:48 AM (IST)

एबीपी गंगा की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है....कोरोना वायरस के मामले में शिथिलता बरतने पर गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएम सिंह का लखनऊ तबादला कर दिया गया है....बीएन सिंह को राजस्व परिषद से अटैच किया गया है... इसके साथ ही सुहास एल वाई को गौतमबुद्धनगर का डीएम बनाया गया है... जिन्होंने आज सुबह अपना चार्ज संभाल लिया.. एबीपी गंगा ने पहले ही बता दिया था कि, गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएम सिंह पर कार्रवाई होगी....और उनकी जगह सुहास एल वाई को जिले का नया डीएम बनाया जाएगा....आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जमीन पर उतर कर काम में जुटे हुए हैं....लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले रुकने की बजाय बढते जा रहें हैं...इसी कड़ी में सीएम कल नोएडा के दौरे पर पहुंचे....जहां सीएम ने नोएडा के डीएम बीएम सिंह को जमकर फटकार लगाई....जिसके बाद डीएम ने मुख्य सचिव को खत लिखकर 3 महीने की छुट्टी मांगी थी...