शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू, 'पेराई सत्र शुरू होने में हुई देरी'-कांग्रेस
ABP Ganga | 01 Dec 2020 09:16 AM (IST)
ऊधमसिंहनगर के किच्छा स्थित चीनी मिल के पेराई सत्र का विधायक राजेश शुक्ला द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल का पेराई सत्र देर से शुरू करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला में कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्साए विधायक ने कांग्रेसी नेता को धक्का दे दिया।