मैनपुरी: हॉस्टल के कमरे में मिला छात्रा का शव, परिजन बोले- रेप के बाद की गई हत्या
ABP News Bureau | 18 Sep 2019 11:55 AM (IST)

मैनपुरी के भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रेप के बाद छात्रा की हत्या की गई थी। मृतक छात्रा के परिवार ने स्कूल के प्रिंसिपल वार्डन समेत तीन के खिलाफ बलात्कार और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवोदय विद्यालय के हाॉस्टल में उस समय कोहराम मच गया था जब एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस घटना की सूचना पर विद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रा के शव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।