प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ हड़ताल
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 04:23 PM (IST)

प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। हड़ताल का असर इमरजेंसी सेवाओं पर भी दिख रहा है। ऐसे में अगर अस्पतालों की बात की जाए तो सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सेवाएं पूरी तरह से बाधित रही। वही 10 बजे के बाद डाक्टर तो अपनी ड्यूटी पर नजर आए लेकिन कार्यालय पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अस्पताल के कार्यालयों में होने वाले तमाम काम-काज हड़ताल से बाधित है