बाराबंकी मामले पर बोले SP , 'सभी आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई' ।
ABP News Bureau | 19 Jul 2019 11:09 AM (IST)

बाराबंकी में लोगों ने एक राह चलते युवक पर चोरी का इलज़ाम लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, साथ ही युवक को जोरदार करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया और बाद में उसे पेट्रोल डालकर जलाया भी गया। गनीमत यह रही की पीड़ित की जान बच गई। लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े करती है। घटना पर बाराबंकी एसपी आकाश तोमर ने एबीपी गंगा से खास बात की। एसपी ने बताया की गुरूवार की रात पीड़ित युवक शराब पीकर गलती से अपने घर की बजाए किसी और के घर में घुस गया, जिसके बाद युवक को चोर समझकर थर्ड डीग्री टॉर्चर की इस्तेमाल किया गया।मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। देखिए रिपोर्ट...