बिजली विभाग की टीम पर पथराव
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 06:40 PM (IST)

इटावा में बिजली विभाग की टीम पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया.. इकदिल इलाके में मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर गांव के करीब दर्जन भर लोगों ने पथराव कर दिया... जिससे एसडीओ की सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई... दरअशल अड्डा निहाल गांव में घरों में मीटर नहीं लगे हैं... जिसके लिए बिजली विभाग ने कैंप लगा रखा है... लेकिन बावजूद इसके लोगों ने घरों में मीटर नहीं लगावाए.. जिसके बाद टीम गांव में पहुंच कर घर घर मीटर लगाने के लिए पहुंची थी... इसी दौरान गांव के एक दर्जन दबंगों ने टीम पर पथराव कर दिया...