बागियों को भा रहा सपा का ठिकाना ?
ABP Ganga | 30 Oct 2020 11:45 AM (IST)

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लगातार उत्तर प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण दिख रहे हैं.. हर दिन नए सियासी घटनाक्रम हो रहे हैं.. अब कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी जल्द कोई दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर सकती हैं.. हालांकि वो कौन सी पार्टी ज्वॉइन करेंगी.. फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है.. इससे दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सलीम शेरवानी ने भी समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की थी.. बसपा के भी पांच बागी विधायक अखिलेश यादव से मिल चुके हैं.. ऐसे में क्या 2022 के लिए विपक्षी दलों के बागियों को सपा का ठिकाना भा रहा है.. ये एक बड़ा सवाल है..