हाईकोर्ट से मिली अफजाल अंसारी को जमानत। ABP Ganga
manishn | 29 Nov 2019 06:42 PM (IST)

हाई अलर्ट में आज हम जिक्र कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की उस सबसे बड़ी खूनी सियासी रंजिश का...जिसमें एक नहीं बल्कि कई परिवार तबाह हुए...राजनीतिक विरासत छिन जाने से बदले की आग में धधक रहे दो भाइयों पर न केवल एक विधायक बल्कि 6 और लोगों की हत्या का आरोप है....ये कहानी है गाजीपुर के अंसारी बंधुओं की...और जिस विधायक ने इस बदले में अपनी जान गंवाई...वो थे कृष्णानंद राय...जिनकी मौत के इंसाफ का मामला अदालत की चौखट पर है....लेकिन सबूतों की कमी से उम्मीदें लड़खड़ाने लगी हैं....