Corona Warriors: कोरोना से जंग की महिला कर्मयोद्धा । ABP Ganga
ABP News Bureau | 14 Apr 2020 10:43 PM (IST)

इतिहास में दर्ज होगा कोरोना के कर्म योद्धाओं का नाम, जिन्होंने ऐसे नाजुक वक्त में देश के लिए अपनी जान को दांव पर लगाया। खौफ और दहशत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस के डर के चलते जहां समूचा देश घरों में कैद है तो वहीं इस मुश्किल वक़्त में सफाई कर्मचारी अपनी जान की परवाह किये बिना सड़कों पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। एबीपी गंगा, लगातार आपको मिलवा रहा है कोरोना के वॉरियर्स से, जो इस मुश्किल वक्त में बिना अपनी परवाह किए बगैर मुस्तैदी से अपना काम कर रहे हैं और इस कड़ी में देश की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।