Corona Vaccine पर दिया था विवादित बयान, अब सफाई देने में जुटे SP नेता Ashutosh Sinha
ABP Ganga | 03 Jan 2021 01:21 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन पर दिए बयान पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, बीजेपी पर भरोसा क्यों करूं. वहीं, उनसे चार हाथ आगे बढ़कर उन्हीं की पार्टी के नेता आशुतोष सिन्हा ने तो ये कह दिया कि कोरोना वैक्सीन से नुपंसक बनाने की कोशिश भी हो सकती है. जिसपर बवाल होने के बाद अब उन्हें अपने बयान पर सफाई दी है. विवादित बयान पर अब सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.