जौहर यूनिवर्सिटी पर लगे जुर्माने को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे आज़म खान ।
ABP News Bureau | 30 Jul 2019 03:45 PM (IST)

आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। बता दें की आज़म खान पर जौहर यूनिवर्सिटी पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा कई किसानों ने भी आज़म खान के खिलाफ ज़मीनों को हड़पने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से आज़म खान को प्रशासन ने ही भूमाफिया घोषित किया था।