सोनभद्र जमीन कांड में बड़ा खुलासा, यूपी में एक और बड़ा घोटाला | ABP Ganga
ABP News Bureau | 02 Jan 2020 08:06 PM (IST)

आज शुरूआत सोनभद्र कांड के बाद जमीनी की जांच रिपोर्ट से करेंगे, जी हां वही सोनभद्र कांड जिसमें जमीन को लेकर खूनी खेल खेला गया था। 10 लोगों की मौत के बाद जमीनों की जांच शुरू हुई और अब जांच रिपोर्ट ने सबको हिला कर रख दिया है। खुलासा हुआ कि सोनभद्र और मिर्जापुर में सरकारी जमीन के लुटेरे मौजूद हैं। जिन्होंने बरसों से जमीन को अपने कब्जे में कर रखा है। इस तरह यूपी में एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में ऐसा कोई नहीं जो सफेद निकले, ऊपर से नीचे तक सबकुछ काला ही दिखाई दे रहा है।