सोनभद्र नरसंहार का पहला वीडियो आया सामने, गोलीकांड के बाद खून से लथपथ दिखे लोग
nancyb | 22 Jul 2019 02:56 PM (IST)

सोनभद्र नरसंहार का पहला वीडियो सामने आया है। इस गोलीकांड में 10 लोगों को मार डाला गया था। हिंसा के वायरल वीडियो में गोलियों की आवाज साफ सुनाई पड़ रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खेत में जमीन विवाद को लेकर सैकड़ लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे को पीट रहे हैं।