Raebareli में फौजी के साथ सिपाही ने की मारपीट| Poorab Paschim | ABP Ganga
ABP Ganga | 10 Oct 2020 07:18 PM (IST)

रायबरेली में दबंगों के आगे पुलिस नतमस्तक है और यही वजह है कि आज एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है. पुलिस पर एक फौजी से थाने में मारपीट का आरोप है. मामला डीह थाना इलाके का है. जहां जमीन विवाद को लेकर दबंगों के इशारे पर पुलिस ने फौजी के परिवार को डराया धमकाया और थाने में लाकर मारपीट भी की. दरअसल, दबंग लोग फौजी की जमीन पर मिट्टी डाल रहे है थे. मना करने पर आरोपियों ने सिपाही अनिल कुमार विश्वकर्मा को फोन कर दिया जो पहले से ही दबंगों से मिला हुआ है. जिसके बादा दारोगा साहबे अपनी हेकड़ी दिखाते हुए फौजी को घर से उठाकर थाने में लेजाकर उनकी पिटाई कर दी. न्याय न मिलने पर फौजी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की. साथ ही, कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वो आत्मदाह कर लेंगे.