पहाड़ों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
ABP Ganga | 05 Feb 2021 10:50 AM (IST)
उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने अचानक करवट बदली है। कई जिलों में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मसूरी, धनौल्टी, चकराता, उत्तरकाशी, जोशीमठ और पिथौरागढ़ में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।