Mussoorie में सैलानियों की मुराद पूरी, बर्फबारी ने बदला मौसम का मिजाज | Weather Update
ABP Ganga | 05 Feb 2021 09:54 PM (IST)

पहाड़ों की रानी मसूरी में सैलानी बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे थे. कुदरत ने भी सैलानियों की मुराद पूरी कर दी है. मसूरी के आस पास के इलाकों में बर्फबारी हुई है. वहीं, नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. जिससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं. इस इलाके के लोग काफी समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे.