आगरा में कोरोना से हालात बेकाबू, लोगों की लापरवाही पड़ी भारी। Coronavirus
ABP Ganga | 28 Sep 2020 02:19 PM (IST)

आगरा में कोरोना वायरस से स्थिति और ज्यादा गंभीर होती जा रही है.. वहीं दूसरी तरफ लोग बेपरवाह और लापरवाह भी नजर आ रहे हैं। बाजारों में एक तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं.. वही लोग मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात सीओ सदर महेश कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया और मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।