'रामलाल' के लिए गाना बनाएंगे Sonu Nigam, मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान | Ayodhya
ABP Ganga | 25 Jan 2021 11:25 AM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता संजय निरुपम, फिल्ममेकर रोहित सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि वो राम लला पर एक अच्छा गाना बनाएंगे. सानू निगम ने कहा कि वो राम मंदिर निर्माण में ईंट रखने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन कर मन में अजीब सी शांति व आनंद का अनुभव हुआ है.