बदरी धाम में पसरा सन्नाटा,लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा
nancyb | 21 May 2020 09:58 AM (IST)
चमोली में स्थिति भगवान विष्णु के धाम बदरीनाथ में सन्नाटा पसरा हुआ है। 15 मई को मंदिर के कपाट तो खोल दिए गए थे मगर लॉकडाउन की वजह से फिलहाल श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की इजाजत नहीं है। यही वजह है कि केदारनाथ धाम में होटल, दुकानें बंद हैं। पिछले यात्रा सीजन की बात करें तो कपाट खुलने के बाद हर दिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु आते थे।