पराली के ट्वीट पर एसएचओ ने खोया आपा। ABP Ganga
manishn | 13 Nov 2019 06:24 PM (IST)

यूपी पुलिस को अगर आप सूचना दोगे तो वो आपको धमकाएगी...डराएगी...इतना ही नहीं घर से उठा ले जाने की धमकी भी देगी...बरेली में ट्विटर से शुरू हुआ यूपी पुलिस की दादागीरी का खेल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे...बरेली के शीशगढ़ इलाके के एसएचओ का एक ऑडियो वाय़रल हो रहा है...इस ऑडियो में एसएचओ साहब दादागीरी दिखा रहे हैं...उस शख्स को धमकाते नजर आ रहे हैं जिसने पराली जलाने का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था...