सपा के साथ गठबंधन को लेकर आया शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कही ये बात
ABP Ganga | 06 Nov 2020 02:23 PM (IST)

आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रस्पा) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. प्रस्पा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने साफ कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्पा और सपा के बीच गठबंधन होगा. दोनों पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. शिवपाल ने गठबंधन को लेकर बयान उस वक्त दिया जब वे गोंडा में धर्मगुरु मीना शाह के निधन पर शोक सभा में पहुंचे थे. पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना भी साधा.