सात महीने में दूसरी बार राम लला की शरण में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
nancyb | 16 Jun 2019 11:15 AM (IST)
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के संग अयोध्या पहुंच चुके हैं। पार्टी के 18 सांसद पहले से ही अयोध्या में मौजूद हैं। बता दें कि सात महीने बाद उनका ये दूसरा अयोध्या दौरा हैं। इससे पहले वे 24 नवंबर को पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे थे।