नागरिकता संशोधन बिल पर शिया वक्फ बोर्ड की मांग। ABP Ganga
manishn | 09 Dec 2019 11:42 AM (IST)

विपक्ष के निशाने पर आया नागरिकता संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा...गृहमंत्री अमित शाह बिल पेश करने जा रहे हैं। इस विधेयक के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है..सदन में आज इस बिल पर चर्चा भी होगी..इस विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर के राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं और काफी संख्या में लोग और संगठन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे असम समझौता 1985 के प्रावधान निरस्त हो जाएंगे जिसमें बिना धार्मिक भेदभाव के अवैध शरणार्थियों को वापस भेजे जाने की अंतिम तिथि 24 मार्च 1971 तय है।