शामली स्टेशन मास्टर को मिला लेटर, सीएम योगी की हत्या और कई जगह धमाकों की धमकी
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 09:45 PM (IST)

शामली में रेलवे स्टेशन को मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में प्रदेश में कई जगहों समेत सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की भी धमकी है। स्टेशन मास्टर विक्रांत शर्मा के नाम भेजी गई चिट्ठी में पश्चिमी यूपी के कई स्टेशनों का नाम है। चिट्ठी में अयोध्या, वाराणसी जैसे धर्मस्थलों पर हमले के अलावा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमले की धमकी दी गई है।